फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के पास 10 हजार देख मन में आ गया लालच, बेहरमी से हर दिया कत्ल

Mon, 04 Sep 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
गांव लालबाई में दस हजार के लालच में एक व्यक्ति की उसके साथियों ने हत्या कर दी। थाना लंबी पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गिद्दड़बाहा निवासी गुरतेज सिंह (55) नहरी विभाग में बतौर गेज रीडर (मेट) कार्यरत था। बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुरु तेग बहादुर नगर में रहते हैं। उसके पिता गुरतेज सिंह शनिवार को गांव लालबाई में रहते अपने चाचा के पास गए थे। बलविंदर के अनुसार उसके पिता को उनके दो अन्य साथी नवतेज सिंह और लखविंदर सिंह अपने साथ ले गए। वे गांव के बस स्टैंड पर बैठकर शराब पीने लगे।

उसके पिता के पास दस हजार रुपये थे, जो उन्होंने किसी को देने के लिए रखे थे। आरोपियों ने उसके पिता को ज्यादा शराब पिला दी। इसके बाद उन्हें स्कूटर पर घर छोड़ने के लिए चल दिए। रास्ते में उन्होंने गुरतेज की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और शव खेतों में फेंक दिया। रात को जब गुरतेज घर नहीं लौटे तो सभी उनकी तलाश में निकल पड़े। इस बीच शव खेतों में पड़ा मिला। 
विज्ञापन


थाना लंबी के एएसआई शाम सुंदर ने बताया कि उन्होंने बलविंदर के बयान पर गांव लालबाई निवासी लखविंदर सिह और नवतेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें