फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से अपहृत नाबालिग छात्रा बरामद, आरोपी धरा

Sun, 10 Nov 2013 12:20 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के बाहर से छात्रा का अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने कानपुर में गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ता उपिंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने नाबालिग छात्रा को भी छुड़ा लिया।
विज्ञापन


पुलिस शनिवार को उपिंद्र को चंडीगढ़ लेकर आई और उसे जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि लड़की को पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया।

मलोया निवासी एक व्यक्ति ने सेक्टर-22 चौकी पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी सेक्टर-22 के एक स्कूल गई थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी।

व्यक्ति ने उसके पास काम करने वाले उपिंद्र पर अपहरण का आरोप लगाया था। चौकी इंचार्ज रामरतन शर्मा ने एसआई महिंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह और मनजीत कौर की पुलिस टीम बनाई।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि उपिंद्र लड़की को लेकर कानपुर गया है। पुलिस ने आरोपी का फोन सर्विलांस पर लिया था। टीम ने उसे कानपुर में दबोच लिया। पुलिस ने उपिंद्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें