फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर से अगवा मासूम अलीगढ़ में छुड़ाया

Wed, 22 Oct 2014 01:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर के मॉडल टाउन इलाके के रसूखदार रीयल स्टेट कारोबारी का अगवा छह साल का बेटा गुरदीप उर्फ गोपी दसवें दिन यूपी में अलीगढ़ के छर्रा अड्डा पुल के नीचे से शिफ्टिंग के दौरान बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


सबसे खास बात यह रही कि बीस लाख रुपये से अधिक की फिरौती के लिए हुए इस अपहरण के ऑपरेशन में पंजाब पुलिस व यूपी एसटीएफ की टीम बड़े ही गोपनीय ढंग लगी रहीं। किसी को खबर तक नहीं होने दी गई। वजह थी कि फिरौती देने का प्लान चौपट हो गया था और आज रात तक बच्चे को मौत के घाट उतारे जाने का ऐलान अपहरणकर्ताओं ने कर दिया था। देर रात बच्चे के सकुशल बरामद होने पर सभी ने खुशी का इजहार किया।

जालंधर के डी-6 थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन निवासी रीयल स्टेट कारोबारी सतनाम सिंह के छह साल के बेटे गोपी का 12 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे कॉलोनी के ही गवर्मेंट पार्क से उस समय अपहरण हो गया, जब वह कॉलोनी के बच्चों के साथ खेल रहा था। परिवार उस समय हरकत में आया, जब बच्चे के लिए फिरौती की कॉल पहुंची। पुलिस की मदद ली गई। सर्विलांस की मदद से अपहरणकर्ताओं को ट्रैस करते हुए पुलिस को ठिकाना अलीगढ़ पता चला।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक जालंधर पुलिस की एक टीम भी वहां के आईपीएस अफसर डीएसपी आईपीएस नवीन सिंघला के नेतृत्व में यहां पहुंच गई। बच्चे की वापसी को लेकर फिरौती 20 लाख पर फाइनल हुई और मंगलवार सुबह फिरौती देने का प्लान महज इसलिए चौपट हो गया कि पुलिस की हर गतिविधि से बदमाश वाकिफ हो रहे थे।

इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन और तेज किया। इसी दौरान खबर लगी कि बच्चे को गांधीपार्क के कमालपुर बाईपास से सटे गांव नगला मान सिंह में रखा गया है। इस सूचना पर देर शाम पुलिस की एक टीम गांव में भगवती सिंह के मकान पर दबिश देने पहुंची। मगर वहां से बच्चा व भगवती गायब था।

इसी बीच स्टेशन, प्राइवेट व सरकारी बस स्टैंड पर निगरानी में जुटे पंजाब पुलिस के जवान ने फोटो के आधार पर बच्चे को छर्रा अड्डा पुल के नीचे बस अड्डे पर पहचान लिया और किडनैपर के साथ दबोच लिया। इसके बाद बच्चे को होटल ले जाया गया। जहां मिठाई भी बंटी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बरला के गांव दतावली में दबिश देकर नन्नू सिंह, महेंद्र सिंह, जहान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें