फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को किडनैपर जा रहा था 50 हजार में बेचने, गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अगवा किए गए बच्चे को पचास हजार रुपये में बेचने जाते समय रंगे हाथों नाके से काबू किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार (35) बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जो कि इलाके में मजदूरी करता है। वहीं, गांव सुखगढ़ में रह रहा था। उक्त बच्चा उसने दो फरवरी को जीरकपुर के पभात से अगवा किया था। जिसे सोहाना पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। सोहाना थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने आरोपी को पकडने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जिस परिवार को यह बच्चा बेचने जा रहा था उस परिवार में सिर्फ दो लड़कियां ही थीं। जानकारी के मुताबिक जीरकपुर के पभात एरिया से दो फरवरी को बच्चा गायब हुआ था। उस समय बच्चे शिव कुमार के पिता फूल कुमार ने बताया था कि रोज की तरह वह काम पर गए हुए थे।
विज्ञापन


उनका बेटा अपनी दो बहनों के साथ खेल रहा था। बेटी ने बताया था कि इस दौरान लाल जैकेट पहने आया और उनके बेटे को लंगर खिलाने के बहाने ले गया था। थोड़ी ही देर बाद उसने लड़कियों को घर भगा दिया था लेकिन उनके बेटे को एक चादर में लपेट कर कहीं ले गया।

बच्चे के पिता ने की पहचान
एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को जैसे ही बच्चे के बारे में पूरी जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद जीरकपुर पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। बच्चे के पिता फूल कुमार ने थाने पहुंचकर बच्चे की पहचान की।

बेटे को देखते ही पिता की आंखों में आंसू
चार दिनों से अगवा हुए अपने बच्चे को मिल कर पिता की आंखों में आंसू आ गए। वह फूट फूट कर रोने लगा। उसने बताया कि उसके दो जुड़वां बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। जिस दिन से बेटा घर से गायब हुआ उसी दिन से उसकी बेटी रो रो कर बेहाल हो रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें