फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन तक बंधक बनाकर करता रहा रेप, आरोपी काबू

Tue, 26 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्लोमाजरा से युवती को अगवा कर दस दिन तक उसे एक कमरे में बंद कर उससे दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हल्लोमाजरा निवासी मंदीप सिंह को दड़वा से गिरफ्तार किया गया है।

पीड़िता के परिजनों से मिली जानकारीके मुताबिक हल्लोमाजरा की युवती 14 जनवरी को घर से लापता हो गई। घरवालों ने लड़की को चंडीगढ़ से दिल्ली तक ढूंढ डाला, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया। उन्होंने मंदीप सिंह पर आरोप लगाया कि उसने लड़की को दड़वा के एक घर में जबरदस्ती बांधकर रखा हुआ था।
विज्ञापन


रविवार को लड़की को मौका मिला तो उसने अपने भाई केफोन पर अपने दड़वा में होने की सूचना दी। उसका भाई पुलिस टीम लेकर दड़वा पहुंचा तो आरोपी भी घर पर मौजूद था और लड़की बंधी हुई कमरे में मिली। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी लड़की को काफी समय से परेशान कर रहा था, जबकि लड़की की दो महीने पहले सगाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन


सोमवार को लड़की के कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश होकर बयान दर्ज करवाए। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। आरोपी को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें