फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे पे डिस्को गाने पर डांस व फायरिंग से शादी में भगदड़

Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मड़ियांव के रहीमनगर डुडौली में सोमवार रात शादी समारोह में शराबियों ने आर्केस्ट्रा में तमंचे पे डिस्को गाना चलवाकर जमकर अराजकता की। नशे में धुत आठ-दस युवक मंच पर चढ़ गए और डांसरों को खींच लिया और अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी तो भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को दबोच लिया और सुबह छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।

डुडौली निवासी मो. कलीम अंसारी की बहन रेशमा खातून की शादी के लिए सीतापुर के लहरपुर से बरात आई थी। समारोह में कलीम के एक अधिवक्ता मित्र संग आठ-दस अज्ञात लोग आए थे और सभी शराब के नशे में धुत थे।

इन शराबियों ने आर्केस्ट्रा संचालक से तमंचे पे डिस्को गाना बजाने को कहा और मंच पर चढ़ आए। इसके बाद डांसर्स को खींच लिया।
विज्ञापन

नाचने के दौरान डांसर्स से अभद्रता

गाना खत्म होने पर दोबारा बजाने की फरमाइश की गई। नाचने के दौरान डांसर्स से अभद्रता की भी सूचना है। कलीम का कहना है कि नशेबाजों ने तमंचे निकाल लिए और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। छह राउंड फायरिंग से भगदड़ मच गई।

डांस और डांसरों का मजा लेती रही पुलिस
रेशमा के परिवारीजनों ने मड़ियांव पुलिस को आर्केस्ट्रा और डांसर्स के आने की जानकारी पहले ही दे दी थी। थाना से एक दरोगा व दो सिपाही भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले तो पुलिसकर्मी डांस का मजा लेते रहे। गोलियां चलनी शुरू हुईं तो खिसक लिए।

अधिवक्ता संग आए शराबियों में कई वांछित
अधिवक्ता संग समारोह में आए शराबियों में कई वांछित भी थे। सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी को तमंचे के साथ ही पकड़ा गया था लेकिन, बड़े नेता की सिफारिश पर उसे छोड़ दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें