फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल की महिला ने कोर्ट परिसर में निगला जहरीला पदार्थ, ये है मामला

Fri, 21 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आत्‍महत्‍या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) में वीरवार को करनाल से आई एक महिला ने अपने खिलाफ फैसला आने के बाद कोर्ट परिसर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने करनाल निवासी 45 वर्षीय सरोज वर्मा को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सेक्टर-17 थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि महिला ने पिछले वर्ष मकान पर एसबीआई से 5 लाख का लोन लिया था। इसी मामले में हेराफेरी करने का आरोप लगाकर संबंधित बैंक ने डीआरटी में केस दायर किया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला सरोज वर्मा अपने जेठ के साथ कोर्ट में पहुंची थी। अपने खिलाफ फैसला आने के बाद कोर्ट परिसर में उसने पर्स से निकालकर जहरीला पदार्थ खाया था। महिला सरोज के बयानों को दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें