फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने भांजी को बेच दिया, मंगलौर में बंधक बनाया

Fri, 21 Apr 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवाड़ा की एक किशोरी को मामा के बेच दिया। वर्तमान समय में किशोरी को रुड़की के गांव मंगलौर में बंधक बनाकर रखा गया है। किशोरी की मां ने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर में ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवाड़ा निवासी  सलामती पत्नी जल्लू ने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर में दिए ज्ञापन में कहा मेरा भाई करीब आठ माह घर में शादी समारोह होने की बात कहकर पहले मेरी बेटी जुलफाना उर्फ रुकसाना (16)  को अपने घर (हापुड़) ले गया था।। इसके बाद मेरी बेटी वापस घर नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद भी भाई ने मेरी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 
करीब 15 पहले पता चला  मेरी बेटी रुड़की क्षेत्र के गांव मंगलौर में हैं।

सूचना मिलने के बाद  एक परिचित युवक को मंगलौर भेजा। वहां उसकी बेटी मिल गई। उसने युवक को बताया मामा ने उसे बेच दिया है। घर में मुझे बंधक बनाकर रखा गया है।  महिला ने बताया बेटी के बारे में जानकारी मिलने के बाद कोतवाली को लिखित में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने आश्वासन देने के बाद कुछ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इस कारण पूरा परिवार परेशान है। कोतवाली पुलिस के 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने पर उसने एसपी दफ्तर में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी दफ्तर में तैनात स्टाफ ने किशोरी की मां को कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। दूसरी तरफ कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा कि जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें