फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, बच्चे सहित 3 की मौत

Tue, 24 May 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
करनाल के ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित खरकाली मोड़ के समीप ओवरलोडिड ट्रैक्टर-ट्राली का टायर फटने से पास से गुजर रहे बाइक सवार मां-बेटी समेत 11 माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, मौका पाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब दस बजे कैमला निवासी बाला देवी (53 वर्षीय) अपनी विवाहित बेटी मनीषा (23 वर्षीय) के साथ अपने नवजात बीमार दयौते जयंत (11 माह) को लेकर उपचार के लिए अर्पणा अस्पताल जा रहे थे। मोटरसाइकिल उनका पड़ोसी रोहित (25 वर्षीय) चला रहा था। इसके पीछे मनीषा तथा उसके पीछे बाला देवी अपने दयौते को गोद में लेकर बैठी हुई थी। जीटी रोड पर जब वे खरकाली मोड़ पर पहुंचे तो उनके आगे रेत से भरी ओवरलोडिड ट्रैक्टर-ट्राली चल रही थी। जैसे ही बाइक सवार रोहित ने ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो अचानक ही ट्रैक्टर के पीछे वाला टायर फट गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली का संतुलन बिगड़ गया।

संतुलन बिगड़ने से ट्राली मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल चालक दूर जा गिरा और दोनों महिलाएं और नवजात बच्चा ट्राली के पहिये के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश लोहान, मधुबन थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया, जबकि घायल को करनाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर-ट्राली को रास्ते से हटवाया और रास्ता बहाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बाइक चालक रोहित के बयान पर ओवरलाडिड अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें