फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: कपूरथला के युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या, चार साल पहले गया था फिलिपींस

Thu, 10 Aug 2023 04:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

घटना की भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उधर, परिजनों ने मृतक का शव जल्द से जल्द भारत लाने की सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव रंधावा के युवक की फिलिपींस की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक चार साल पहले उज्जवल भविष्य की कामना लेकर विदेश गया था। मृतक के पिता प्रेम सिंह ने दुखी मन से बताया कि उसका 27 वर्षीय बेटा निशान सिंह चार साल पहले घर के हालात बदलने की मंशा से मनीला गया था। 

विज्ञापन


बुधवार को मनीला से किसी परिचित का फोन आया तो पता चला कि निशान सिंह को किसी ने गोली मार दी है और उसकी मौत हो गई है। प्रेम सिंह के अनुसार उसका बेटा काम से लौटने के बाद शाम के समय शहर एगलज में अपने मित्रों के साथ किसी रेस्टोरेंट पर बैठा था। उसी समय एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आया और उसने आते ही बेटे के सिर पर गोली मार दी और भाग गया।

निशान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उधर, परिजनों ने मृतक का शव जल्द से जल्द भारत लाने की सरकार से मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें