फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला: 19 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी हत्या और लूट की गुत्थी, चार आरोपियों को पकड़ा, लूटा लोहा भी बरामद

Mon, 12 Jul 2021 08:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब की कपूरथला पुलिस ने हत्या और ट्रक लूट की घटना को महज 19 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को भी धर दबोचा है। सभी आरोपी अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने ट्रक में लदे लोहे को लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कबाड़ की दुकान से लूटा हुआ लोहा भी बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग पर माल वाहनों को लूटने वाले गिरोह ने लोहे से लदे ट्रक को लूटने की मंशा से ड्राइवर की गला रेत कर हत्या कर शव ब्यास नदी में फेंक दिया। जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 19 घंटे में हत्या व लूट की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह मन्ना, हरजीत सिंह, गुरमेल सिंह और सुखजिंदर सिंह के रूप में हुई है। सभी अमृतसर जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि मनप्रीत मन्ना इस गिरोह का सरगना है। वह तरह की हत्या और हाईवे पर लूट के मामलों में पहले भी शामिल रहा है। मन्ना गुवाहाटी में हत्या का केस, अमृतसर से एक ट्रक चोरी और एनडीपीएस के मामले में भगोड़ा घोषित है।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम सात बजे ढिलवां पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधियों ने बेगोवाल के गांव दौलतपुर निवासी ट्रक चालक मनजीत सिंह की हत्या कर शव को ब्यास नदी के पुल से फेंक दिया है। एएसपी भुलत्थ अजय गांधी की देखरेख में पुलिस थाना ढिलवां के एसएचओ हरजिंदर सिंह और अन्य पुलिस स्टाफ सहित कई विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन्होंने मृतक के चचेरे भाई निशान सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की । एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीमें जांच के दौरान आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही थी, उसी समय एक सूत्र से जानकारी मिली कि आरोपी लूटे हुए ट्रक पर उमरपुरा, अमृतसर बस स्टैंड पर मौजूद हैं। 

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से ट्रक बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया और खुलासा किया कि मनप्रीत सिंह मन्ना इस गिरोह का सरगना है और उनका एकमात्र मकसद ट्रक में लदे लोहे को लूटना था। 

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने लूटा हुआ लोहा गांव उमरपुरा के रहने वाले कबाड़ व्यापारी जसविंदर सिंह और शमशेर सिंह को बेच दिया है। इस मामले में जानबूझकर लूटा हुआ लोहा खरीदने के आरोप में जसविंदर सिंह और शमशेर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और उनके ठिकाने पर दबिश दी, जहां से दोनों पुलिस पार्टी को देखकर भागने में सफल रहे लेकिन पुलिस टीम ने उनकी दुकान से लूटा हुआ लोहा बरामद कर लिया है। 

एसएसपी ने कहा कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। इस घटना में कई और खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को ब्यास नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें