फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति हत्याकांड: मोबाइल नंबरों का डाटा कोर्ट में पेश

Mon, 19 May 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमाचल के विधायक रामकुमार चौधरी, उनके साथियों और ज्योति से संबंधित 10 मोबाइल नंबरों का डिटेल डाटा पंचकूला पुलिस ने कोर्ट में जमा कराए।
विज्ञापन


पुलिस ने यह डाटा जमा कराने और एयरटेल के नोडल ऑफिसर का फिर से क्रॉस एग्जामिनेशन कराने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

हालांकि, पुलिस ने पहले भी 10 नंबरों के लोकेशन व आईडी से संबंधित ब्योरा चार्जशीट में दे रखा है, लेकिन अब सेल आईडी के साथ डिकोडेड डाटा कोर्ट में दाखिल किया गया है।

रामकुमार चौधरी, ज्योति व अन्य आरोपियों से संबंधित 10 एयरटेल के नंबरों का ब्योरा पुलिस ने पहले कोर्ट में दे दिया था, जिसके बाबत एयरटेल के नोडल ऑफिसर अच्युत अग्रवाल 17 अक्तूबर 2013 को अपने बयान दे चुके हैं और कोर्ट में मोबाइल नंबर के उपभोक्ता, आईडी व कॉल डिटेल साबित कर चुके हैं।
विज्ञापन


अब पुलिस सेल आईडी को टावर लोकेशन से जोड़ते हुए डिकोडेड फोरम में देना चाहती थी, जिसके लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। उस अर्जी पर बचाव पक्ष ने कोई आपत्ति जाहिर नहीं की।

लिहाजा, कोर्ट ने उसे मंजूर कर लिया और पुलिस ने डाटा जमा करा दिया। वहीं, अग्रवाल का सोमवार को उक्त डाटा से से संबंधित बयान भी दर्ज हो गया। अब 21 मई को क्रॉस एग्जामिनेशन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें