फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज बनकर 2740 अपराधियों को जमानत देने वाला शातिर धरा

Sun, 03 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
जज बनकर ठगी करने और वाहन चोरी करने के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ पुलिस अब आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है। आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने में वाहन चोरी की शिकायत दर्ज है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने आरोपी धनीराम मित्तल को शालीमार बाग के एरिया से चोरी की सेंट्रो कार के साथ गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार धनीराम झज्जर कोर्ट में दो माह जज बनकर भी काम कर चुका है। इस दौरान उसने 2740 अपराधियों को जमानत दी थी। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी को कुछ समय पहले वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के वाहन भी बरामद किए थे। मगर अदालत से जमानत मिलने के बाद वह दोबारा पेश नहीं हुआ।

इसके बाद से 2008 में आरोपी धनीराम मित्तल को पीओ घोषित कर दिया गया। यूटी पुलिस की पीओ सेल जल्द ही आरोपी से पूछताछ करेगी। धनीराम मूलरूप से हरियाणा का निवासी है। जबकि, दिल्ली पुलिस का दावा है कि आरोपी धनीराम पर करीब 127 केस दर्ज हैं। इसमें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व अन्य शहर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
चंडीगढ़ पीओ सेल की ओर से 2008 में भगोड़ा घोषित धनीराम को चंडीगढ़ पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।
सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी, चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें