फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के खिलाफ अभद्र मैसेज वायरल, केस दर्ज

Sun, 03 Apr 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर कोतवाली में लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन


 एक युवक द्वारा व्हाट्सएप पर स्थानीय विधायक के खिलाफ अपमान जनक एवं जाति सूचक शब्दों वाला मैसेज वायरल होन से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व बाल्मीकि समाज के लोगों ने विधायक के आवास पर जमा होकर इस कृत्य की निंदा की।
कई कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर ग्रुप एडमिन तथा मैसेज भेजने वाले के खिलाफ तहरीर दी।
मोहल्ला नत्था सिंह निवासी कैलाश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि जसपुर कांग्रेस के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाया जा रहा है। जिसमें एक युवक ने स्थानीय विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर शहर का माहौल बिगाड़ने वाला मैसेज भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाल्मीकि समाज की भी भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर में ग्रुप एडमिन तथा मैसेज भेजने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी युवक मोहसिन और ग्रुप एडमिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें