फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों के प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
नौकरियों के प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा नौकरियों के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेश कुमार द्विवेदी (40) के रूप में हुई है। जो बिहार के अरवल जिले का एक राष्ट्रीय पार्टी का नेता बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

आरोपी गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। विजिलेंस द्वारा आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग पंजाब ने सब डिवीजनल इंजीनियर के सौ पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। इस दौरान आरोपी ने करीब 25 अभ्यर्थियों के साथ डील की थी। उसने प्रत्येक आवेदक को नौकरी दिलाने के नाम पर 25-25 लाख लेने का सौदा किया था। इसके बाद उसने अभ्यर्थियों के दस्तावेज अपने पास रख लिए थे। साथ ही तय हुआ था कि नौकरी के बाद उनसे रकम लेगा।
विज्ञापन


इन राज्यों में भी यह गिरोह सक्रिय
विजिलेंस से पता चला है कि नौकरियों के पेपर लीक करने में माहिर है। दिल्ली, हरियाणा, तेलंगाना समेत कई राज्यों में वह ऐसा कर चुका है। विजिलेंस का कहना है कि उसका एक और साथी है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब के दो नेता भी संदेह के घेरे में

- फोटो : Demo Pic
एक बार पुलिस के हाथ से निकल गया था आरोपी
विजिलेंस एक अधिकारी ने बताया कि 16 अक्तूबर 2016 को परीक्षा ली गई थी। परीक्षा थापर यूनिवर्सिटी में हुई थी। परीक्षा से ठीक एक दिन पहले आरोपी ने 17 अभ्यर्थियों को अपने घर पर बुलाया था। इस दौरान विजिलेंस ने वहां पर दबिश दी थी। साथ ही कुछ लोगों को काबू भी किया था।

मामला सामने आने पर कैंसिल हुई परीक्षा
पेपर लीक होने के संबंध में विजिलेंस द्वारा रिपोर्ट पंजाब सरकार को पेश की गई थी। इसके बाद सरकार ने उक्त परीक्षा को रद्द कर दिया था। साथ ही सैकड़ों स्टूडेंट्स का भविष्य अंधकार में चला गया था।

पहले यह गिरोह पकड़ा जा चुका है
इससे पहले विजिलेंस ने मुश्ताक अहमद (40) को भी गिरफ्तार किया था। जो पेपर लीक करने में अहम भूमिका निभाता था। वह यूपीएससी, फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट समेत कई परीक्षाओं में अपनी भूमिका निभा चुका था।

पंजाब के दो नेता भी संदेह के घेरे में
सूत्रों से पता चला है कि पेपर लीक मामले में पंजाब के दो नेताओं की भी अहम भूमिका रही है। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की आरोपी से सेटिंग करवाने में अहम भूमिका निभाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें