फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री और उसके साथी की बेरहमी से हत्या, बाइक समेत जले मिले दोनों के शव

Thu, 25 Jun 2020 03:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)

सार

  • तीन जिलों की सीमा पर नहर के पास जले मिले शव और बाइक, पास में मिलीं शराब की बोतलें
  • पुलिस ने संदीप के पिता के बयान पर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला 
विज्ञापन
सोनू और संदीप का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज मिस्त्री और उसके साथी की हत्या कर मोटरसाइकिल सहित शव जलाने का मामला सामने आया है। रोहतक, सोनीपत और जींद जिलों की सीमा पर जींद के हथवाला व रोहतक के नांदल गांव के बीच नहर के किनारे जली हुई मोटरसाइकिल के साथ ही उनका जला हुआ शव मिला है। जले शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पीजीआई रोहतक भेज दिया। 

विज्ञापन


मरने वालों की शनाख्त गांव हथवाला जिला जींद निवासी सोनू उर्फ शशि (28) और संदीप (24) के रूप में हुई। पुलिस ने इस संबंध में संदीप के पिता की शिकायत पर गांव हथवाला के ही छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटनास्थल रोहतक जिले में होने के कारण मामले की जांच वहां के लाखनमाजरा थाने की पुलिस कर रही है।


यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन


गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नहर के पास दो जले हुए शव देखे। पास ही एक बाइक भी जली हुई थी। इसमें एक शव पूरी तरह से जल चुका था और उसकी टांग बची थी। वहीं दूसरा शव आधा जला हुआ था। शव के साथ ही बाइक जली मिली। घटनास्थल के पास शराब की बोतलें भी मिली हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद लाखनमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। पुलिस की एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन

संदीप के पिता राजेश ने गांव हथवाला के ही रहने वाले खंडू, सुरजीत, प्रदीप, मोनू, मोनू और तोला पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने ही दोनों की हत्या की है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को सोनू और संदीप घूमने के लिए मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। एक वर्ष पहले उपरोक्त लोगों ने दोनों पर हमला किया था। उन्होंने ही दोनों की हत्या की है। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर खंडू, सुरजीत, प्रदीप, मोनू, मोनू व तोला के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

सोनू उर्फ शशि राज मिस्त्री का काम करता था। संदीप उसके साथ मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार शाम को बाइक पर सवार होकर दोनों गांव से निकलते थे। इसके बाद सुबह उनके शव जले हुए मिले। घटनास्थल के पास शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले घटनास्थल पर शराब पी गई है, उसके बाद हत्या को अंजाम दिया गया है। 

सोनू के पिता की मौत बीमारी के चलते 16 वर्ष पहले हो गई थी। पिता के निधन के बाद सोनू ने राज मिस्त्री का काम करना शुरू कर दिया था। तीन से चार साल पहले उसकी मां की भी मौत हो गई थी। अब उसके घर में वह और उसका छोटा भाई बचा था। सोनू हथवाला व इसके आसपास के गांवों में राज मिस्त्री का काम करता था। संदीप मजदूरी कर अपने माता-पिता, भाई व एक बहन का पेट पालता था। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दो युवकों के शव जली हालात में मिले हैं। पास में बाइक भी जली मिली है। पुलिस और एफएसएल की टीमों ने मौके पर जाकर जांच की है। छह लोगों पर हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजू सिंधू, थाना प्रभारी, लाखनमाजरा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें