फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमारी ठीक करने आए थे दो युवक, लाखों की ज्वैलरी और कैश ले गए उड़ाकर

Sun, 26 Feb 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लाखों की ज्वैलरी और कैश पर हाथ साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलमारी ठीक करने के लिए दो युवकों को घर पर बुलाया था, लेकिन वे तो लाखों की ज्वैलरी और कैश पर हाथ साफ करके फुर्र हो गए। हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट से बतौर टीचर रिटायर्ड सेक्टर-41ए निवासी स्नेह शर्मा के घर से दो युवक लाखों की ज्वैलरी समेत 8 हजार रुपये कैश चोरी कर ले गए। वारदात उस समय हुई जब रिटायर्ड टीचर ने अलमारी ठीक करने वाले दो युवकों को घर बुलाया था।
विज्ञापन


उसी दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में स्नेह शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर-41ए में अकेली रहती हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी घर के पास अलमारी ठीक करने वाले दो युवक घूम रहे थे। उन्होंने दोनों को अलमारी का हैंडल ठीक करने के लिए बुलाया।

जब वह दोनों अलमारी ठीक कर रहे थे तो इसी दौरान दोनों ने उनसे पानी मांगा। इसके बाद वह पानी लेने चली गईं। जब लौटकर आईं तो दोनों ने काम पूरा कर दिया था। इसके बाद दोनों चले गए। उनके जाने के बाद स्नेह ने अलमारी देखी तो उसमें से उनकी ज्वैलरी और कैश गायब था। चोरी हुई ज्वैलरी में सोने की दो चेन, सोने का सेट, दो सोने के टॉपस, चांदी का हार और 8 हजार रुपये कैश गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दो बैंक लॉकरों की चाबियां भी गायब हैं। पीड़ित की शिकातय पर सेक्टर-39 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें