फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसे चोर, कैश नहीं मिला तो ले उड़े अंगुठी और बालियां

Tue, 27 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
thief - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
रिश्तेदार के भोग में शामिल होने गए प्रॉपर्टी डीलर के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। प्रॉपर्टी डीलर जब अगले दिन घर पहुंचा तो कमरे के लॉक टूटे हुए थे। साथ ही मकान मालिक के कमरे के ताले भी टूटे पड़े थे। सूचना के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर परमजीत सिंह ने बताया कि वह बाबा नंद सिंह नगर में किराए पर रहते हैं। मकान मालिक कलविंदर कौर का कहना है कि कुछ दिनों से उसके मकान मालिक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए हुए हैं। उनके रिश्तेदारी में भी किसी का देहांत हो गया। 22 दिसंबर को रिश्तेदार के भोग पर हैबोवाल जाना था इसलिए वह घर को लॉक कर परिवार के साथ चले गए। वह अगले दिन शाम घर पहुंचे।

अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। उसके कमरे में पड़ी अलमारी का सामान भी बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि चोर उसके घर से सोने की चूड़ियां एक अंगुठी, जोड़ा बालियां और अन्य सामान चुरा ले गए। हालांकि घर में कैश नहीं था। परमजीत का कहना है कि उसके मकान मालिक कुलविंदर कौर के कमरों के ताले भी टूट हुए थे। चोर उनके कमरे से क्या चुरा ले गया। अभी इसका पता नहीं चल पाया है। उन्हें जानकारी दे दी गई है। थाना सदर में तैनात जांच अधिकारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि घर में या आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला है। लिहाजा, चोरी करने आए लोगों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें