फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: एनआरआई मैरिज एप बनाकर विदेश में शादी करवाने का झांसा देकर करते थे ठगी, दो शातिर गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 09:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

गिरोह का सरगना कनाडा में बैठा है और लोगों को कनाडा में रिश्ता करवाने का झांसा देकर पैसे ठगता था। एनआरआई मैरिज ब्यूरो के सदस्य विदेश में रिश्ता करवाने के एवज में प्रत्येक व्यक्ति से 500 डालर यानी भारतीय करंसी के मुताबिक करीब 45 हजार रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर में स्थित मार्केट में कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एनआरआई मैरिज ब्यूरो एप बनाकर अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कई युवक-युवतियों को पकड़ा है। जांच के दौरान थाना 6 की पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह का सरगना कनाडा में बैठा है और लोगों को कनाडा में रिश्ता करवाने का झांसा देकर पैसे ठगते थे। जानकारी के अनुसार एनआरआई मैरिज ब्यूरो के सदस्य विदेश में रिश्ता करवाने के एवज में प्रत्येक व्यक्ति 500 डालर यानी भारतीय करंसी के मुताबिक करीब 45 हजार रुपए वसूलते थे। कहा जा रहा है कि उक्त सदस्य रोजाना 15 से 20 लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। इस दौरान 15 के करीब युवत-युवतियों को राउंडअप किया। वहीं काबू किए व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान विशाल और संजय के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि गिरोह का सरगना कनाडा का एनआरआई प्रदीप सिंह और उसकी पत्नी व बेटी है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि तीनों विदेश में बैठकर मैरिज ब्यूरो को ऑपरेट कर रहे थे। जो कॉलिंग के लिए विदेशी नंबर भी स्टाफ को मुहैय्या करवाते थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने मैरिज ब्यूरो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 दर्जन से अधिक खातों को सीज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उक्त काबू किए युवक-युवतियों से फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें