फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सफलता: पंचम गैंग के दो गुर्गों को देहरादून और एक को जालंधर से दबोचा, वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

Fri, 22 Apr 2022 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि कमिश्नरेट पुलिस ने मानव और तकनीकी खुफिया दोनों के माध्यम से अपराध की जांच की। इसके बाद आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 14 अप्रैल को गोपाल नगर में फायरिंग की घटना में शामिल कुख्यात पंचम गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव सुभाना निवासी अमित कल्याण उर्फ सुभाना (32), दीपक भट्टी उर्फ काका (25) और निखिल उर्फ साहिल उर्फ केला (29) निवासी रास्ता मोहल्ला, जालंधर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह फायरिंग में वहां से गुजर रहे एक्टिवा सवार को गोली लग गई थी। इसके बाद कई टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि अमित और दीपक को देहरादून (उत्तराखंड) से गिरफ्तार किया गया जबकि निखिल को जालंधर से गिरफ्तार किया गया।

तूर ने बताया कि गुरदेव नगर निवासी हिमांशु ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गिरफ्तार तीनों ने अपने अन्य साथियों के साथ 14 अप्रैल की रात नौ बजकर 40 मिनट पर गोपाल नगर मोहल्ले में हमला किया था। जब उसने भागने की कोशिश की तो अपराधियों ने उस पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विशेष टीमों ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल और चार राउंड कारतूस पकड़े हैं। यह वारदात में प्रयुक्त हुए थे। सीपी तूर ने कहा कि सहायक पुलिस आयुक्त निर्मल सिंह, सीआईए प्रभारी निरीक्षक भगवंत सिंह और एसओयू जालंधर के उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीमों ने एक सप्ताह के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस आयुक्त ने आगे कहा कि कमिश्नरेट पुलिस ने मानव और तकनीकी खुफिया दोनों के माध्यम से अपराध की जांच की। इसके बाद आरोपियों के ठिकाने का पता लगाया गया। उन्होंने कहा कि देहरादून में छापेमारी की गई, जहां अमित कल्याण और दीपक भट्टी छिपे थे। आरोपी दीपक भट्टी उर्फ काका के पास से हथियार मिले हैं। 

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इन अपराधियों पर एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी अमित कल्याण उर्फ सुभाना पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और सितंबर 2021 में जमानत मिली थी, जबकि दीपक भट्टी के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं और दिसंबर 2021 को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसी तरह तीसरे आरोपी निखिल उर्फ केला पर भी अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें