फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्त में जवानी: पिता से रंगदारी मांगने के आरोप में बेटा ही गिरफ्तार, नशे के लिए मांगे थे पांच लाख रुपये

Sat, 24 Feb 2024 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

गुरदीप सिंह के बेटे संदीप सिंह ने ही इस साजिश को रचा था ताकि वह पिता से पांच लाख रुपये लेकर नशा कर सके। पुलिस ने उसके एक साथी विजय की तलाश शुरू कर दी है, जिसने गुरदीप सिंह को फोन कर पैसों की मांग की थी।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के निकटवर्ती गांव मालड़ी के किसान गुरदीप सिंह से रंगदारी मामले को पुलिस ने ट्रेस कर उसके बेटे को ही गिरफ्तार कर लिया है। किसान के खुद के बेटे ने यह साजिश रची थी ताकि वह अपने दोस्तों संग मिल नशे का इंतजाम कर सके। पुलिस ने किसान के बेटे संदीप सिंह व उसके साथी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस दूसरे साथी विजय निवासी गांव परजियां की तलाश में जुटी हुई है। गुरदीप सिंह को फोन कॉल आई थी, जिसमें उससे पैसों की मांग की गई थी। रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव मालड़ी निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि वह खेती करता है। उसे एक धमकी भरी कॉल आई। उससे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और रंगदारी न देने पर बेटे को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

पुलिस ने इसकी बारीकी से जांच की और जांच के दौरान पाया कि गुरदीप सिंह के बेटे संदीप सिंह ने ही इस साजिश को रचा था ताकि वह पिता से पांच लाख रुपये लेकर नशा कर सके। पुलिस ने उसके एक साथी विजय की तलाश शुरू कर दी है, जिसने गुरदीप सिंह को फोन कर पैसों की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें