फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: ITBP जवान की पत्नी ने लगाया फंदा, लद्दाख में पति की पोस्टिंग, बेटे ने पुलिस को क्या बताया?

Tue, 30 Sep 2025 08:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में आईटीबीपी क्वार्टर में सोमवार को एएसआई सरणबीर सिंह की पत्नी नीलम तोमर के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में इंडो-तिब्बत बॉर्डर फोर्स (आईटीबीपी) जवान की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। शहर के सेक्टर-32 में आईटीबीपी क्वार्टर में महिला ने सोमवार को यह खौफनाक कदम उठाया। मृतका की पहचान नीलम तोमर के तौर पर हुई है। नीलम के पति सरणबीर सिंह आईटीबीपी में बतौर एएसआई कार्यरत हैं। उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत का रहने वाला है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 34 थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

मृतका के बेटे शिवम ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे घर पहुंचने पर मां को पंखे से लटकते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। शिवम मोहाली के सेक्टर-67 में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उनके पिता सरणबीर सिंह आईटीबीपी की 16वीं बटालियन में लेह-लद्दाख में तैनात हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान पर कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन ने नीलम तोमर का शव उत्तर प्रदेश के बागपत जिला स्थित पैतृक गांव ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें