फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कांस्टेबल की मौत

Sun, 11 May 2014 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी कैंप में तैनात कांस्टेबल गोरख नाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कांस्टेबल बहलाना में तैनात था। संभावना जताई जा रही है कांस्टेबल की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुबह आईटीबीपी के कैंप में जब गोरख नाथ के सहकर्मियों ने उसे नींद से जगाने का प्रयास किया तो पाया कि वह बिस्तर पर अचेत हालत में पड़ा है।

यह देख उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस बात की जानकारी पाते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गोरख नाथ की मौत का असल कारण तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, लेकिन प्राथमिक जांच में पुलिस को लग रहा है कि गोरख नाथ की मौत उसे नींद में ही हार्ट अटैक आ जाने से हुई होगी।
विज्ञापन


सेक्टर-31 पुलिस थाना प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि गोरख नाथ की मौत के असल कारण का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें