फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 29 Apr 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल मैचों पर दड़ा सट्टा लगाने के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए पटियाला पुलिस ने अंतरर्राज्यीय गिरोह के तीन मेंबरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में सोमवार दोपहर बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी (डी) जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला की पुलिस पार्टी की ओर से पंजाब के अलावा मुंबई, दिल्ली, हरियाणा और अन्य कई राज्यों में अपना जाल बिछाने वाले इस गिरोह के तीन मेंबरों सुखपाल सिंह, रवि सिंगला और इंद्रजीत सिंह को काबू करके इनके पास से दो आई पैड एप्पल, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और 13 हजार 900 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला की पुलिस पार्टी चेकिंग के संबंध में पुल बड़ी नदी हीरा बाग में मौजूद थी, तो बलजिंदर सिंह निवासी पुराना बिशन नगर पटियाला ने पुलिस पार्टी को सट्टा लगाने वाली कंपनी की सूचना दी।
विज्ञापन


उसके दोस्त राजेश कुमार गोयल निवासी हजूरा कपूर कालोनी बठिंडा ने उसको बताया कि सुखपाल सिंह निवासी ओमेक्स ग्रीन मोहाली, रवि सिंगला निवासी नजदीक एसएसडी गर्ल्स कालेज शक्ति नगर बठिंडा, इंद्रजीत सिंह निवासी धोबियां रोड बठिंडा ने मिलकर एक बैट फिक्स नाम की रजिस्टर्ड कंपनी बनाई हुई है।

इस कंपनी में एक लाख 20 हजार रुपये लगाने पर लगातार 12 महीने तक 24 हजार रुपये प्रति महीना देते हैं। वह यह पैसा इंटरनेट के जरिये आईपीएल मैचों में या अन्य क्रिकेट के मैचों में लगाते हैं। इस पर अपने दोस्त के मुताबिक सुखपाल सिंह, रवि सिंगला, इंद्रजीत सिंह उसे जनवरी 2014 में पटियाला के एक होटल में मिले थे और उससे और भी पैसे लेकर कुल दो लाख 50 हजार रुपये की ठगी की।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना अर्बन एस्टेट में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में पता लगा है कि यह सारे कंपनी के नाम पर आम लोगों से पैसा इकट्ठा करके कंप्यूटर व इंटरनेट के जरिये आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगाते थे। यह इंटरनेट पर आई डी बनाकर ग्राहकों के खाते में प्वाइंट जोड़ते हैं। एसपी (डी) ने बताया कि गैंग ने लोगों से पैसे लेकर उनके अकाउंट नंबर भी खोले हुए हैं। गिरोह के मेंबरों के खिलाफ पहले भी जिला बठिंडा, हरियाणा के जिला जींद में लोगों से धोखाधड़ी और ठगी मारने के केस दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें