फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकेबंदी में पुलिस से चालान शीट और लाइसेंस लेकर फरार हुआ शातिर

Wed, 28 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट पर लगाए गए नाके से एक युवक चालान होने पर पुलिसकर्मी से चालान और लाइसेंस लेकर कार समेत फरार हो गया। पुलिसकर्मी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर की ओर से सेक्टर-31 थाना पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि सोमवार को कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट और सेक्टर-47 के गुरुद्वारे के पास ट्रैफिक पुलिस ने ओवर स्पीड का नाका लगाया था। 

शाम करीब सवा चार बजे मैसेज फ्लैश होने पर एक पोलो कार को ओवर स्पीड होने पर रोका गया। कार की स्पीड 83 थी, जबकि वहां लिमिट 60 थी। कार को सेक्टर-6 पंचकूला निवासी निखिल महतानी चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते रह गए पुलिस कांस्टेबल

पु‌लिस - फोटो : file photo
पुलिस ने कार ओवर स्पीड होने पर उसका चालान करने के लिए आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। पुलिस ने निखिल का ओवरस्पीड का चालान काटकर लाइसेंस और चालान चिट जब्त कर दी। 

इतने में हेड कांस्टेबल दूसरी गाड़ी को रोकने लगा। इस पर निखिल गाड़ी से उतारा और हेड कांस्टेबल से चालान चिट और लाइसेंस चकमे से लेकर गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके नंबर पर कॉल कर उसे चालान चिट और लाइसेंस जमा कराने को कहा, तो वह देर रात तक बहाने बनाता रहा। हेड कांस्टेबल ने मामले की जानकारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर कपिल को दी। 

इंस्पेक्टर कपिल देव ने चालन चिट और लाइसेंस लेकर भागने वाले पंचकूला सेक्टर-6 निवासी कार चालक निखिल महतानी के खिलाफ सेक्टर-31 थाना पुलिस में केस दर्ज करवाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें