फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हेरोइन रैकेट का पर्दाफाश, 5 तस्कर धरे

Sun, 29 Jun 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने दस दिनों का ऑपरेशन चला कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच तस्कर और एक हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिनसे 27.5 किलो हेरोइन बरामद हुई है जो पाकिस्तान से राजस्थान ले जाई जा रही थी। आरोपियों से एक चाइनीज पिस्टल, तीन कारें और एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें पाकिस्तान का सिम कार्ड था। इस नेटवर्क का सरगना अमनदीप सिंह निवासी तरनतारन भी पकड़ा गया।
विज्ञापन


उसके पास से 11 किलो हेरोइन, आल्टो कार और पाक सिम वाला मोबाइल मिला है। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर दिनकर गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान  तरनतारन पुलिस ने चार और तस्करों को गिरफ्तार किया।

जिनमें हरदीप सिंह पैरी निवासी अमृतसर, हीरा सिंह निवासी तरनतारन, गुरबिंदर सिंह बिंदर निवासी तरनतारन और बूटा सिंह निवासी तरनतारन शामिल हैं। इन्हें कपूरथला चौक, गोइंदवाल साहिब से गिरफ्तार किया गया। ये डस्टर और बोलैरो में सवार थे। इनके पास से 16 किलो हेरोइन, चाइनीज पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन

लाहौर के दो तस्करों ने भेजी थी हेरोइन

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह 27 किलो हेरोइन लाहौर के दो तस्करों कालू चेयरमैन और नासिर ने भेजी थी।जिसे मुजफ्फराबाद, जेएंडके से सीमा पार भारत लाया गया। इसे जैसलमेर ले जाकर एक तस्कर खेरू निवासी जैसलमेर को डिलिवर किया जाना था।

एडीजीपी गुप्ता ने बताया कि हरदीप सिंह पैरी के पिता परमजीत सिंह नारकोटिक्स केस में बुड़ैल जेल में बंद हैं।  उसी मामले में परमजीत के साथ बुरुंडी का एक नागरिक फेस्टस बेंसन भी बंद है।

हरदीप अपने पिता और फेस्टस से जेल में मिलने आता था। वहीं उसकी जान-पहचान बुरुंडी के ही एक और नागरिक सैमुअन से हुई, जो कि फेस्टस का रिश्तेदार था। सैमुअन पहले भारत में था, पर तीन महीने पहले वह बुरुंडी चला गया।
विज्ञापन

छह पुलिस अधिकारियों को प्रमोट करने के आदेश

पकड़े गए तस्करों ने यह 27 किलो हेरोइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचने के लिए सैमुअन से संपर्क किया था। पुलिस ने प्रकाश सिंह भाटिया उर्फ सनी निवासी अमृतसर को भी गिरफ्तार किया है, जोकि इन तस्करों के लिए हवाला डीलर का काम करता था।

इनकी योजना थी कि सैमुअन डॉलर में हेरोइन की पेमेंट भाटिया को करेगा, जोकि रुपयों में उतनी ही रकम इन तस्करों को दे देगा। तस्करों ने भाटिया के पास भी आधा किलो हेरोइन रखवाई थी, वह भी जब्त कर ली गई है। पुलिस पार्टियां राजस्थान, दिल्ली व
जेएंडके तफ्तीश के लिए भेजी गई हैं। डीजीपी सुमेध सैनी ने तरनतारन के छह पुलिस अधिकारियों को प्रमोट करने के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें