फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दिनेश हादसे में गंभीर घायल

Mon, 26 May 2014 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दिनेश कुमार रविवार देर रात पटियाला-समाना रोड पर एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत कोलंबिया एशिया अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दिनेश की दाईं बाजू में दो फ्रेक्चर हैं।
विज्ञापन


चीफ बाक्सिंग कोच गुरबख्श सिंह संधू ने बताया कि भिवानी (हरियाणा) के 26 साल के दिनेश कुमार 23 मई को पटियाला के एनआईएस में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए आयोजित फाइनल सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को अपने घर दो दिन की छुट्टी पर गए थे।

सोमवार से दोबारा एनआईएस में बाक्सिंग कैंप शुरू होने के कारण वह रविवार रात कार से पटियाला लौट रहे थे। पटियाला-समाना रोड पर देर रात दिनेश की कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के वक्त कार में दिनेश के साथ दो और लोग भी थे, लेकिन वह ठीक हैं। दिनेश को तुरंत पटियाला के कोलंबिया एशिया अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर उनके समेत बाकी बाक्सिंग कोच भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, प्लास्टिक सर्जन, आर्थोपीडिशियन डॉक्टरों की टीम ने दिनेश का मुआयना किया। दिनेश का सिटी स्कैन किया गया है और उन्हें आर्ब्जवेशन में रखा हुआ है। खबर लिखे जाने के वक्त दिनेश का कोलंबिया अस्पताल में आपरेशन चल रहा था। अस्पताल के जीएम डॉ. आशीष चंद्रा ने दिनेश के आपरेशन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दिनेश की दाईं बाजू में गंभीर चोटें आई हैं। बाजू में दो फ्रेक्चर भी हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें