फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने ऐसे पीटा कि नींद में भी चिल्लाता है मासूम

Fri, 03 Jan 2014 09:22 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ अप्रैल की घटना आज भी एक मासूम हो चैन से सोने नहीं देती। पड़ोसी किराएदार ने करीब 11 वर्षीय सत्यम की इतनी पिटाई की कि वह अक्सर रात को डर जाता है और मुंह से यही आवाज निकलती है कि ‘मुझे मत मारो, क्यों मार रहे हो?’।
विज्ञापन


बच्चे की चीख ने परिजनों की भी नींद हराम कर दी है और आज भी बच्चे का पीजीआई से उपचार चल रहा है।

इस मामले में पड़ोसी हरिगोबिंद के खिलाफ डीडीआर भी दर्ज हुई थी और उसके बाकी परिजनों को समन भी भेजा गया था, लेकिन यह महज ‘खानापूर्ति’ थी।

बच्चे को आज तक इंसाफ नहीं मिल पाया है और उसके परिजन पुलिस स्टेशन का चक्कर ही काट रहे हैं। उनका आरोप है कि बच्चे की मां को धमकी भरे फोन कॉल्स आने के बाद भी पुलिस की सुस्ती कम नहीं हुई।

सूत्रों की मानें तो पुलिस चौकी से पुराने शिकायत पत्र की कापी भी गायब हो चुकी है।  

दो भाइयों को पीटा था
सेक्टर-19 के दो किराएदारों की मामूली कहासुनी के बाद एक किराएदार ने दूसरे किराएदार के दो बच्चों की पिटाई की थी। इसमें महिला और 18 वर्षीय लड़का शामिल था।
विज्ञापन


पाहवारी अपनी पत्नी पुष्पा व दो बच्चे 12 वर्षीय अंबुज और 11 वर्षीय सत्यम कुमार के साथ किराए पर रहता है। 9 अप्रैल की सुबह पाहवारी ड्यूटी पर चला गया, जबकि पुष्पा समान लेने के लिए मार्केट गई थी। इसी बीच पहली मंजिल पर किराए पर रह रहे किराएदार ने दोनों भाइयों की पिटाई कर दी।

इसमें सत्यम को गहरी चोट लगी थी और उसे जनरल हास्पिटल से पीजीआई रेफर कर दिया गया था। उसका आज भी पीजीआई से उपचार चल रहा है। इस मारपीट को पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था।

सेक्टर-19 चौकी में दी थी शिकायत
पीड़ित बच्चों के पिता पाहवारी ने सेक्टर-19 के तत्कालीन पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वर चंद को शिकायत दी। उसी रात से पीड़ित बच्चे की मां को धमकी भरे फोन आने लगे। बच्चे के पिता ने पुलिस को इसकी भी जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई जीरो...।

डीसीपी से दो बार शिकायत
जब पुलिस चौकी में इंसाफ नहीं मिला तो पीड़ित के पिता पाहवारी ने डीसीपी अश्विन शेणवी से शिकायत की। डीसीपी ने तत्काल शिकायत की कापी को रिमार्क कर सेक्टर-19 पुलिस चौकी भेजा।

इसके बावजूद तत्कालीन पुलिस मुलाजिमों ने पीड़ित के पिता को फटकार कर वहां से लौटा दिया गया। उन्होंने डीसीपी से दोबारा मुलाकात की। उन्होंने तत्काल सेक्टर-20 के एसएचओ को कॉल कर मामले की जांच के निर्देश दिए।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने एसएचओ को पूरी घटना की जानकारी दी।

इस मामले की शिकायत मिली थी, लेकिन एक माह बाद मेरा ट्रांसफर हो गया। मैं इस मामले को हेड कांस्टेबल को सौंपकर आ गया था। बेहतर होगा आप वर्तमान इंचार्ज से बात करें।
ईश्वरचंद, पूर्व चौकी इंचार्ज, सेक्टर-19

इस मामले की जांच की जा रही है। पुराने रिकार्ड हैं नहीं, इसलिए शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। रहा महिला को धमकी देने का सवाल, तो उस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सतीश कुमार, एसएचओ, सेक्टर-20 पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें