दशमेश नगर इलाके में शनिवार सुबह पौने सवा बजे चार नकाबपोशों ने पिस्तौल का बट मारकर करियाना व्यापारी वरुण जैन की इंडिगो कार छीन ली। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
त्रिपड़ी थाने के जांच अधिकारी एसआई शमशेर सिंह के मुताबिक करियाना व्यापारी दशमेश नगर निवासी वरुण जैन हर
शनिवार अपने दोस्त के साथ गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने जाता है।
वरुण सुबह सवा पांच बजे अपने दोस्त को लेने उसके घर जा रहे थे। वे अपने घर से कुछ दूर पर ही एक जिम के पास पहुंचे, तो कार के अगले शीशे पर कोई तरल पदार्थ गिरने से दिखना बंद हो गया। वरुण ने कार रोकी और जैसे ही बाहर निकले चार नकाबपोशों ने घेर लिया। उनके मुंह ढके हुए थे।
वरुण ने पुलिस को बयान दिया है कि नकाबपोशों में से एक ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और कहा कि गाड़ी दो। उन्होंने विरोध किया तो एक ने पिस्तौल का बट मारकर बेहोश कर दिया। जब उन्हें होश आया, तो वह सरहिंद रोड बाईपास स्थित एक होटल के पास थे