फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान उठाने को बोला तो सेना के सीनियर को भूना

Wed, 26 Aug 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी की फायरिंग रेंज में सेना के नायक ने अपने सीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। जवान को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आर्मी ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए। वारदात पंजाब के जालंधर में आदमपुर के निकट हरीपुर स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में मंगलवार को घटी।
विज्ञापन


आदमपुर के निकट हरीपुर स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में ब्यास बिग्रेड के नायक ने अपने सीनियर हवलदार पर दो गोलियां दागकर मार डाला। घटना सुबह 10 बजे के करीब घटी, अन्य जवानों ने हमलावर नायक मलकीयत सिंह को मौके पर ही दबोच लिया। घटना के बाद आर्मी ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये हैं। जालंधर देहात की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ब्यास बिग्रेड के आर्मी के जवान मंगलवार सुबह हरिपुर में फायरिंग की प्रैक्टिस करने के लिए आए थे। फायरिंग रेंज पर जब प्रैक्टिस हो रही थी और उस दौरान हवलदार मेजर राजीव कमल निवासी पटना बिहार ने तीसरी कतार में खड़े नायक मलकीयत सिंह को आदेश दिया कि वह सामान को उठाकर उनके पास आकर रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

मलकीयत सिंह ने तकरार की और कहा कि जब उनके आगे जवान खड़े हैं तो वह उनको भी आदेश दे सकते हैं, इस पर राजीव कमल ने उलटा मुंह से अपशब्द निकाल दिया। इससे ताव में आए जवान मलकीयत सिंह ने अपनी 5.56 राइफल से दो गोलियां राजीव कमल पर दाग दी, हवलदार मेजर की मौके पर ही मौत हो गई।

उस समय करीब 100 जवान मैदान में थे, उन्होंने मलकीयत सिंह निवासी डेरा बस्सी को पकड़ लिया और उसको अधिकारियों के हवाले कर दिया। सूचना पाकर ब्यास हेडक्वार्टर से बिग्रेड के आला सैन्य अधिकारी हरीपुर पहुंचे और उनहोंने अपने स्तर पर प्राथमिक जांच की।

सेना के प्रवक्ता नरेश विग के मुताबिक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं जालंधर देहात पुलिस के एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह का कहना है कि प्राथमिक स्तर पर जांच में पता चा है कि मलकीयत सिंह को उसके सीनियर राजीव कमल ने हुक्म दिया था, जिसको लेकर तकरार हुई थी।

राजीव के मुंह से गाली भी निकल गई थी, जिसको मलकीयत सिंह सहन नहीं कर पाया। इसके अलावा कई अन्य कारण भी सामने आ रहे हैं, जिससे मलकीयत सिंह मानसिक तनाव में था। उसको घर जाने के लिए छुट्टी नहीं मिल रही थी, जिसके लिए वह कई बार आवेदन कर चुका था। पुलिस ने कमांडर पुरषोत्तम के बयान पर मलकीयत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें