फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत

Sun, 22 Dec 2013 09:31 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में एक पुलिस मुलाजिम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। करीब डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पहला हादसा सुबह करीब सवा दस बजे बनूड़-जीरकपुर रोड स्थित गांव बस्सी ईसे खां के पास हुआ। रोडवेज की बस सवारियां लेकर चंडीगढ़ से पटियाला जा रही थी।

जबकि, टाटा मैजिक लुधियाना से जीरकपुर की तरफ जा रही थी। गांव बस्सी ईसे खां के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। टाटा मैजिक में ड्राइवर एवं दस मजदूर सवार थे। जोकि लुधियाना से मजदूरी के लिए जीरकपुर जा रहे थे, मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे।

हादसे में मोहम्मद सदीक (17) की मौके पर ही मौत हो गई। हनन (25) ने जीएमसीएच-32 जाकर दम तोड़ दिया। टाटा मैजिक में सवार आरिफ, मोहम्मद मुलतान, मोहम्मद सैय्यद, मोहम्मद इजहार, तौहीद, शमीर, अब्दुल, रज्जाक को जीएमसीएच-32 में दाखिल कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


बस में सवार आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई, गांव बस्सी ईसे खां के लोगों ने आकर सवारियों को बाहर निकला। बस की सवारियों को दूसरी बस से पटियाला भेजा गया।

दूसरा हादसा बनूड़ पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस मुलाजिम गुरमेल सिंह (38) अपने आठ साल के बेटे शेर प्रीतसिंह के साथ बाइक पर अपने गांव मोही खुर्द जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया और दूर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन


दोनों को ज्ञान सागर अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरमेल सिंह की मौत हो गई। बेटे की टांग टूट गई, परंतु उसकी हालत खतरे से बाहर है। बनूड़ पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ परचा दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें