फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल्स के यौनशोषण में फिल्म अभिनेता गिरफ्तार, मांगता था न्यूड फोटो

Wed, 29 Jun 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मॉडल्स के यौनशोषण का आरोपी अभिनेता हरप्रीत बावा।
विज्ञापन
फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में साइबर क्राइम ब्रांच ने पंजाबी फिल्म के एक्टर हरप्रीत बावा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वह दर्शन औलख प्रोडक्शन का नाम लेकर लड़कियों को फंसाता था। एक्टर दर्शन सिंह औलख की शिकायत पर ही जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है।

साइबर सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह शेखों ने बताया कि आरोपी हरप्रीत बावा (23) पंजाब के बरनाला का रहने वाला है। उसकी पंजाबी फिल्म आतंकवाद भी रिलीज होने वाली है। इससे पहले उसने कई पंजाब गानों की एलबम में काम किया है। हरप्रीत के पिता पंजाब पुलिस में हेडकांस्टेबल हैं।
विज्ञापन


ऐसे फंसा पुलिस के जाल में पुलिस ने बताया कि हरप्रीत पंजाबी फिल्मों के जाने माने एक्टर दर्शन सिंह औलख के प्रोडक्शन हाउस (दर्शन औलख प्रोडक्शन) के नाम का इस्तेमाल कर अपकमिंग मॉडल्स लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर फंसाता था।

औलख ने अपनी शिकायत में कहा है कि एक फोन नंबर से कोई युवक उनके नाम से फोन कर रहा है और नई मॉडल्स को फिल्मों में काम दिलवाने के नाम पर गुमराह कर रहा है। पुलिस फोन नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंची और उसको गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर मंगवाता न्यूड फोटो फिर करता ब्लैकमेलिंग

Jail
आरोपी लड़कियों से उनकी फोटो व्हाट्सएप पर मांगता था। साथ ही लड़कियों को पूछ लेता था कि क्या वह फिल्मों में काम करने के लिए सब कुछ करने को तैयार है। जो लड़की मान जाती थी, उससे उसकी सेमी न्यूड व न्यूड फोटो मंगवाता था। इसके बाद से वह उनको ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था।

ऐसे लेता था झांसे में 
पुलिस ने बताया कि वह लड़कियों को दर्शन सिंह औलख बनकर ही फोटो मंगवाता था। साथ ही अपनी लगभग हर एक्टर के साथ खिंचवाई हुई फोटो दिखाकर विश्वास दिलवा देता था कि वह उनको फिल्मों में काम दिलवा सकता है। पुलिस को उसके फोन से सैकड़ों लड़कियों की फोटो मिली हैं। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें