फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनैप कर युवक ने लूटी अस्मत, साथियों ने भी किया गैंगरेप

Sun, 04 Oct 2015 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवक ने नाबालिग को घर से अगवा करने के बाद रेप किया। बाद में उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया। हैवानियत की यह घटना पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन


आरोपियों ने दरिंदगी के बाद में उसे अहमदगढ़ बस स्टैंड पर छोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर थाना डेहलों पुलिस ने गांव जगेड़ा निवासी बसंत सिंह उर्फ बब्बू, गांव नानकपुर निवासी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदरी और मालेरकोटला निवासी सत्तू के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वीरवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई।

परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया नाबालिग लड़की को 27 सितंबर की रात आरोपी बसंत सिंह निवासी गांव जगेड़ा उसे शादी का झांसा देकर उसे अगवा कर ले गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपी के दोस्तों ने भी लड़की की लूट ली इज्जत

रेप करने बाद अगले दिन सुबह आरोपी ने नाबालिग को अहमदगढ़ बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी सत्तू बसंत सिंह का दोस्त था और उसके पास नाबालिग का फोन नंबर भी था।

आरोपी सत्तू ने नाबालिग को फोन कर बात की और उसे अपने दोस्त आरोपी पिंदरी के साथ अहमदगढ़ बस स्टैंड से कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे गांव जगेड़ा में स्थित खेतों में मोटर वाले कमरे में ले गए और वहां पर आरोपियों ने उससे दुराचार किया और उसे दोबारा बस स्टैंड पर छोड़ कर फरार हो गए।

पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई। मामले में जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें