फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख ठगे

Thu, 03 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। किशनगढ़ निवासी भगवान सिंह ने खुद को हाईकोर्ट में मुंशी बताने वाले राजेश कुमार चौहान के खिलाफ मनीमाजरा थाने में ठगी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में भगवान सिंह ने कहा है कि किशनगढ़ निवासी राजेश कुमार चौहान ने उसके भाई अमरीक सिंह को हाईकोर्ट में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नौकरी लगवाने का वादा किया था।

उसने उन्हें कहा था कि उसके हाईकोर्ट में अधिकारियों से अच्छे कनेक्शन हैं और वह उसके भाई को वहां नौकरी लगवा देगा। इसकी एवज में उसने उससे 7 लाख रुपये की डिमांड की। सितंबर 2014 में उसने उसे उक्त पैसे दे दिए।
विज्ञापन

इसके कुछ समय बाद उसने शिकायतकर्ता के भाई को पेपर के बाद उसके सिलेक्शन संबंधी लेटर थमा दिया।

लेकिन, इसमें ज्वाइनिंग की तारीख नहीं थी। कुछ दिन बाद राजेश ने भगवान सिंह को ज्वाइनिंग में देरी का पत्र दिया। भगवान सिंह को शक हुआ तो उसने अपने स्तर पर इसकी जांच करवाई।

जांच में खुलासा हुआ कि उसे फर्जी लेटर थमाया गया है। इसके बाद उसने राजेश से अपने पैसे वापस मांगे। काफी दिनों तक टालने के बाद राजेश ने उसे सात लाख रुपये का चेक थमाया, जो बैंक से बाउंस हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद भगवान सिंह ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें