फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े पांच लाख की ठगी

Sun, 17 Jan 2016 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला के बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने चंडीगढ़वासी से कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। पहले समय पर बीजा और पासपोर्ट नहीं दिलवा पाया और जब पैसे वापस मांगे तो चेक दिया जो बाउंस हो गया। इसके बाद उसने पैसे के बदले में पटियाला यूनिवर्सिटी के क्लर्क पद का फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर पकड़ा दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-40 निवासी वेद प्रकाश ने इस आशय की शिकायत सेक्टर 39 थाने में दर्ज करवाई है। वेद प्रकाश ने बताया कि उनकी मुलाकात कुछ महीने पहले हरिंद्र निवासी बहादुरगढ़ (पटियाला) से हुई थी। वह लोगों को विदेश भिजवाने का काम करता है।

वेद प्रकाश ने बताया कि हरिंद्र और उसके साथियों ने साल 2015 में उनको कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये लिए थे। लेकिन उसने वीजा पासपोर्ट नहीं दिलवाया। इसके बाद शिकायत करने पर आरोपी ने उसको साढे़ पांच लाख रुपये का चेक काटकर दे दिया। लेकिन चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन


वेदप्रकाश ने बताया कि चेक बाउंस होने के बाद हरिंद्र अपनी बात से पलटने लगा। हरिंद्र ने बताया कि अचानक पैसे की जरूरत होने पर उसने अकाउंट से पैसे निकाल लिए थे। इसी वजह से चेक बाउंस हुआ होगा। लेकिन, पैसे के बदले पटियाला यूनिवर्सिटी में क्लर्क पोस्ट पर वैकेंसी निकली है।

उसमें आपको नौकरी दिलवा दूंगा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक ने पटियाला यूनिवर्सिटी में क्लर्क पद का फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर भी पकड़ा दिया। लेकिन, बाद में ज्वॉइनिंग करने के डेट पर आरोपी ने बोला कि सभी की ज्वॉइंनिग एक माह रोक दी गई है। हालांकि, बाद में यूनिवर्सिटी में पता करने पर जानकारी मिली कि लिस्ट में पीड़ित का नाम ही नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें