फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड के बहाने एकाउंट से निकाले 48 हजार

Thu, 09 Jul 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-पांच निवासी एक महिला को एक शातिर ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का मुलाजिम बनकर फोन किया। महिला से उसने आधार कार्ड बैंक खाते से अटैच करने के बारे में पूछा।
विज्ञापन


काफी समय तक उसने महिला से बातचीत की। इसी बीच उसने महिला से एटीएम कार्ड नंबर भी ले लिया। साथ ही कुछ ही घंटों में महिला के बैंक खाते से 48000 रुपये निकाल लिए। पता चलते ही महिला ने पार्षद अरुण शर्मा को इस संबंध में बताया। इसके बाद महिला ने एसएसपी व फेज-एक थाने में शिकायत दी है। महिला सरकारी नौकरी करती है।

पार्षद अरुण शर्मा ने बताया कि महिला को सात जुलाई को शाम करीब साढ़े चार बजे फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का मुलाजिम बताया। साथ ही महिला से पूछा कि क्या उन्होंने अपना आधार कार्ड नंबर बैंक खाते से अटैच करा लिया है या नहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा वह अकाउंट संबंधी जानकारी पूछता रहा। 53 मिनट तक चली बातचीत में उसने महिला का एटीएम कार्ड नंबर भी पूछ लिया। इसके बाद महिला ने फोन बंद कर दिया। उसके बाद उक्त युवक ने दोबारा फोन किया। साथ ही कहा कि 72 घंटे में उनका आधार नंबर अकाउंट से जुड़ जाएगा।

इसके बाद रात साढ़े नौ बजे महिला को फोन करने वाले युवक पर संदेह हुआ। महिला फेज-पांच स्थित एटीएम में जाकर जब अकाउंट चेक किया तो उसके खाते से 48 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। आरोपी ने पंद्रह हजार रुपये तीन-तीन हजार करके पांच बार में निकाले। जबकि 33 हजार एक साथ निकाले। यह ट्रांजेक्शन कुछ ही घंटों में हुई।

फोन पर नहीं आया कोई मैसेज
पार्षद ने बताया कि महिला के फोन पर पैसे निकलने संबंधी कोई मैसेज तक भी नहीं आया है। ऐसे में संदेह और भी गहरा गया है। उन्हें लगता है कि इस काम में जरूर कोई भेदी मिला हुआ है।

पंजाब का है नंबर, मोबाइल आ रहा है बंद
पार्षद ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से महिला को फोन आया था। उस बारे में उन्होंने पुलिस को बता दिया है। मोबाइल पंजाब सर्किल का ही था। रात से फोन नंबर बंद आ रहा है। कई बार फोन नंबर मिला चुके हैं। वहीं, पुलिस अब यह पता करवाने में लगी है कि उक्त फोन किसके नाम पर रजिस्टर है।

फोन पर न दें किसी को जानकारी
पार्षद अरुण शर्मा ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बैंक से कोई फोन आता है। किसी भी तरह का अकाउंट से जुड़ा कोई सवाल पूछता है तो उन्हें किसी भी तरह की जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें