फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपुंसकता केस: फैसले को राम रहीम की चुनौती

Wed, 18 Mar 2015 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वियों से कथित बलात्कार के मामले में फंसे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने हाईकोर्ट में एक अर्जी दाखिल कर पंचकूला सीबीआई अदालत की ओर से बलात्कार मामले में गवाहियां बंद करने को चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई 24 मार्च के लिए स्थगित कर दी है, अभी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन


राम रहीम के वकील साहिल ए गर्ग नरवाना ने अर्जी में कहा है कि डेरा प्रमुख के नाम छोड़े एक साध्वी के पत्र और सीबीआई ट्रायल के दौरान पंचकूला अदालत में लिए गए साध्वी के हस्ताक्षरों की जांच के लिए हाईकोर्ट में पहले अर्जी दी गई थी।

मांग की थी कि सीबीआई इन दोनों की अपनी लैबोरेटरी से जांच करवाए और रिपोर्ट दे ताकि स्पष्ट हो सके कि यह लिखावट एक ही साध्वी की है। हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांग रखा है, लेकिन उधर सीबीआई अदालत पंचकूला ने बलात्कार मामले में गवाहियां बंद कर दी हैं।
विज्ञापन


दलील है कि लिखावट की रिपोर्ट ट्रायल में सबूत के तौर पर पेश की जानी है, लेकिन सीबीआई कोर्ट ने इस पर गौर किए बगैर गवाहियां बंद कर दीं। अब हाईकोर्ट में दायर अर्जी में मांग की गई है कि सीबीआई कोर्ट का गवहियां बंद करने का आदेश रद्द किया जाए।
विज्ञापन


लिखावट की रिपोर्ट सबूत के तौर पर ट्रायल के दौरान ली जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने किसी को नोटिस जारी नहीं किया है और सुनवाई केवल स्थगित कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें