फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के अवैध संबंधों से तंग पत्नी ने जान दी

Tue, 11 Nov 2014 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के अवैध संबंधों से तंग होकर पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक विवाहिता के भाई के बयान पर पति समेत सास व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पर्चा दर्ज कर सास व पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पटियाला थाना जुल्कां के अधीन पड़ते गांव भगवानपुर जट्टां की है।
विज्ञापन


रणजीत सिंह निवासी गांव भांखर थाना सन्नौर ने जुल्कां थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी बहन जसपाल कौर (30) की शादी 2004 में गांव भगवानपुर जट्टां के रहने वाले दविंदर सिंह से हुई थी। इस शादी से उनके दो लड़के थे। पिछले कुछ समय से दविंदर सिंह के किसी और महिला के साथ अवैध संबंध बन गए थे।

पत्नी जब ऐतराज करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। इस कारण घर में क्लेश रहता था। सास-ससुर ने भी शिकायत के बावजूद कुछ नहीं किया। इन सबसे तंग आकर जसपाल कौर ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर आरोपी पति दविंदर सिंह, ससुर करनैल सिंह, सास बलवीर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सास व पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ससुर को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

पति की वजह से जहर निगला

वहीं गुरदासपुर के पुलिस स्टेशन पुराना शाला के अंतर्गत आने वाले गांव धारीवाल खिचियां में एक महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि दामाद के अन्य महिला से संबंध होने पर उसने जान दी है।

मृतका के पिता शाम मसीह ने निवासी कोटली सैनियां ने पुलिस को बताया कि उनके दामाद के कुछ माह से एक महिला से संबंध थे। उनकी बेटी ने इसका विरोध किया। इस पर कुछ दिन पूर्व ही उनके दामाद मोहन मसीह ने पंचायत में दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी।

इसके बाद भी उसकी गतिविधियां बंद नहीं हुई। इससे परेशान होकर ही उनकी बेटी सुनीता ने ये कदम उठाया। पुराना शाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ मुख्तियार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पति मोहन मसीह और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें