फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग साजिश रचकर बन गई वो विधवा

Mon, 12 Jan 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को शराब पिलाने के बाद नहर में फेंककर हत्या कर दी। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। दिसंबर माह में हुई घटना का खुलासा पुलिस ने रविवार को किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की थी।

एसपी (डी) अमरजीत सिंह ने बताया कि नानक सिंह निवासी मोठा वाला थाना गुरुहरसहाए बीती 28 दिसंबर को लापता हो गया था। नानक सिंह ने बेटी सोनिया ने पुलिस को सूचना की उसे शक है कि उसकी मां शीला और मंगल सिंह ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

बेटी ने शक जताया तो हुआ मामले का खुलासा

तहकीकात के दौरान पुलिस ने शीला रानी व मंगल सिंह से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि पिछले एक साल से शीला के मंगल सिंह निवासी मोहन के उताड़ के साथ संबंध थे।

मंगल की शीला के घर के पास मोटर बाइडिंग करने की दुकान थी। मंगल का शीला के घर आना-जाना भी था। ये दोनों नानक सिंह को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे।

एसपी (डी) ने बताया कि मंगल सिंह 28 दिसंबर को शीला की मदद से नानक को अपनी बाइक पर बैठाकर गांव दीप सिंहवाला ले गया और वहां शराब पिलाने के बाद उसे नशे की हालत में गंग कैनाल में फेंक दिया।

इससे उसकी मौत हो गई। नानक की लाश भी बरामद हो चुकी है। बेटी सोनिया ने उसकी पहचान की है। पुलिस ने शीला रानी व मंगल सिंह के खिलाफ को गिरफ्तार कर थाना गुरूहरसहाए में मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें