फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां' से अवैध संबंध थे, बेटी से रेप कर दिया

Sat, 14 Mar 2015 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से नाजायज संबंध तो पहले से थे। महिला की बेटी पर नजरें खराब हुईं तो बहाने से उसे भी हवस का शिकार बना लिया। सनसनीखेज वारदात पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव इलाके की है। यहां एक नर्सरी के मालिक ने पहले विवाहिता से नाजायज संबंध बनाए फिर उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। जगरांव पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपनी मां के साथ जगरांव में रहती है, शहर में स्थित एक नर्सरी के मालिक साबिर अली अक्सर उनके घर पर आता रहता है और उसकी मां के साथ संबंध हैं। आठ मार्च को वह घर पर आया और पीड़िता को नर्सरी में ले गया। जहां पर उसने पीड़िता को डरा धमका कर दोपहर को जबरदस्ती दुराचार किया।

साबिर अली ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार की शाम पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। उसकी मां ने उसे जगरांव अस्पताल में दाखिल कराया और महिला पुलिस थाने में शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस ने साबिर अली को गिरफ्तार कर लिया। बस स्टैंड पुलिस चौकी के प्रभारी तरसेम लाल ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

महिला से 3 लोगों ने ‌किया रेप

गुरदासपुर में बहरामपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रहने वाली महिला ने डाला गांव के तीन लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

गुरदासपुर में दाखिल महिला ने बताया कि आठ मार्च को वह सुबह खेतों में चारा लेने गई थी। इस दौरान डाला गांव के लखविन्द्र, लाडी और राजन खेत की बट से छेड़छाड़ कर रहे थे। महिला ने रोकने की कोशिश की तो वह जबदस्ती उसे ट्यूबवेल पर ले गए और रेप किया। महिला ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई।

इसकी शिकायत बहरामपुर पुलिस स्टेशन और हेल्पलाइन पर भी की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वीरवार को मजबूरन महिला को गुरदासपुर अस्पताल में दाखिल होकर मेडिकल कराने की गुहार लगानी पड़ी। महिला ने बताया कि आरोपी परिवार के साथ उनका जमीन विवाद भी चल रहा है।

बहरामपुर पुलिस स्टेशन इंचार्ज बलजीत सिंह का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच जमीनी विवाद होने के कारण दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कई तरह के आरोप समय-समय पर लगाते रहते है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत उन्हें मिल गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें