अफसर ने व्हाट्सऐप पर ऐसा मैसेज पोस्ट किया, जिसे पढ़कर आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा भड़क गए और उन्होंने उसे जमकर फटकार लगाई। दरअसल, एक एसएचओ ने पुलिस फोर्स से नौ काबिल इंस्पेक्टरों की लिस्ट बनाकर व्हाट्सऐप पर डाला दी। आईजी की फटकार के बाद एसएचओ साहब ग्रुप में माफी मांगते रहे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सेक्टर - 39 के एसएचओ राजदीप सिंह ने पुलिस के बने व्हाट्सऐप ग्रुप में काबिल इंस्पेक्टरों की तीन कैटगरी बनाकर डाल दी। साथ ही दो इंस्पेक्टरो के नाम के आगे उनकी जाति भी लिख दी। एसएचओ का ग्रुप में मैसेज देखते ही आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा भड़क गए। लूथरा का मैसेज आया कि आपसे किसी ने ये इंफार्मेशन मांगी थी। कौन हैं आप?
एसएचओ राजदीप समझ गए कि उनसे गलती हो चुकी हौ। आईजी के गुस्से को देखते हुए राजदीप ने मैसेज डाला ‘सर गलती से मैसेज डल गया।’ इसके बाद आईजी ने दोबारा मैसेज डाला कि आप कौन हैं? जिसके जवाब में एसएचओ राजदीप ने अपना नाम बताया। वहीं, राजदीप सिंह के इस से मैसेज से साथी इंस्पेक्टर भी नाराज थे।
उनका कहना है कि इस तरह ग्रुप में इंस्पेक्टर्रों केनामों की लिस्ट जाति के साथ डालने का क्या औचित्य है? क्या यही यूटी पुलिस में 9 इंस्पेक्टर एसएचओ बनने के काबिल हैं।