आयकर सलाहकार विशाल शर्मा का कहना कि इस बार का बजट भी लोगों की उम्मीद से कम है। लोगों को सरकार के बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन पिछले तीन साल की तरह इस बजट में भी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोगों के हित में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया।
इंप्लाइज के फेवर में नहीं
इस बार का बजट अच्छा नहीं रहा। यह इंप्लाइज केफेवर में नहीं है। क्योंकि पिछले तीन साल से आयकार छूट की सीमा 3.5 लाख ही है। इसे इस बार भी बढ़ाया नहीं गया - हरीश शर्मा क्रिकेट कोच
इस बार का बजट बेहतर
इस बार का बजट पूरा लाइव नहीं देख पाया, क्याेंकि शहर से बाहर हूं। लेकिन जीतना भी पता चला उससे लगता है कि इस बार का बजट बेहतर है
- दविंदर सिंह कोहली, कबड्डी कोच
बजट पर शिक्षा से जुड़े लोगों के कमेंट्स
सरकारी कर्मचारियों के लिए आम बजट में कोई खास घोषणा नहीं हुई है। सरकारी नौकरी करने वाले छोटे कर्मचारियों की सैलरी भी 5 लाख तक है। ऐसे में टैक्स स्लैब से कोई बड़ा लाभ सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलने वाला। सरकारी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट में काफी कम पैसा दिया गया है। राजनीतिक पार्टियों के चंदे पर लगाम लगाना अच्छा कदम है। -स्वर्ण सिंह कंबोज, प्रेसिडेंट यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन चंडीगढ़।
बजट में कर्मचारियों की आय सीमा की छूट को 2.50 से 3 लाख किया जाना अच्छा है, लेकिन 7वें पे कमीशन के बाद बहुत कम कर्मचारी इस स्लैब में आएंगे। बजट में कई मामलों में सरकार ने अच्छे पैसले लिए है। -रविंद्र त्रिखा, प्रेसिडेंट पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग एसोसिएशन
बजट पर प्रतिक्रया
केंद्रीय बजट से कर्मचारी नाखुश हैं। आयकर में रिबेट नहीं दी गई। यह कर्मचारियों के साथ धोखा है। -राकेश कुमार, कन्वीनर, को-ऑर्डिनेशन कमेटी चंडीगढ़
आयकर की सीमा पांच लाख रुपये करनी चाहिए थी। यह बजट वर्किंग क्लास को निराश करनेवाला है। -गोपाल दत्त जोशी, महासचिव, को-ऑर्डिनेशन कमेटी चंडीगढ़
बजट मध्यमवर्गीय और किसानों के लिए अच्छा है। इनकम टैक्स में राहत बढ़ी है। -मानिक गोयल, चार्टर्ड अकाउंटेंट
एक ओर बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर मध्यम वर्ग को राहत दी है। दूसरी ओर रोजगार के बारे में कुछ नहीं देकर युवाओं निराश किया है। -प्रभाष कुमार पोद्दार, आयकर सलाहकार।
छोटे व्यापारियों के लिए अच्छा बजट है। इससे रोजगार सृजन होगा। -गोपाल राय, मालिक, इंडियन पॉलिकैम, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 चंडीगढ़।