फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: रक्षाबंधन के दिन उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत

Mon, 03 Aug 2020 04:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत।
विज्ञापन
छुछकवास व मारौत गांव के बीच से गुजर रही ड्रेन नंबर 8 के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनकी 7 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छुछकवास पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद तीनों के शवों को सामान्य अस्पताल भिजवाया और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी सामान्य अस्पताल पहुंच गए। जहां पर तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के धनौंदा गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र सरदारा अपनी पत्नी सुशीला देवी एवं बेटी मनीषा के साथ अपनी ससुराल बादली गांव जा रहा था। जब वे छुछकवास के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर 8 से पुल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे तीनों सड़क पर जा गिरे और किसी वाहन की चपेट में आने की वजह से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल तक बाइक किस वाहन की चपेट में आई है या फिर बाइक के टायर में पंचर हुआ है और वे संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरे हैं इस बात की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। क्योंकि बाइक का अगला टायर पंचर है और बाइक पूरी तरह से सेफ है।

हालांकि उनका हेलमेट घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवा दिया है। मृतकों के परिजन भी सामान्य अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने तीनों की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया और मृतकों के परिजनों को सौंप दिया। मृतकों के परिजनों ने बताया कि सुशीला अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए बादली जा रही थी। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही वे मौत का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- सुरेंद्र सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, छुछकवास।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें