सात फेरे लेकर जिसे हमसफर बनाया, उसी के साथ शख्स ने ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी कि वो थाने पहुंच गई और फिर जमकर बवाल हुआ। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने वाली पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो पति ने सोशल मीडिया में डाल कर वायरल कर दी।
इस संबंध में उसने थाना आरएफके पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले की जांच एएसआई अवतार सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।