फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा न होने पर टीचर पति ने की खौफनाक वारदात, बेड पर लिटा पत्नी को पिला दिया जहरीला पदार्थ

Wed, 28 Nov 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बेटे की चाहत में ससुरालवालों ने अपनी बहू के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद पीड़िता अस्पताल में भर्ती है। पति, सास और देवरानी ने विवाहिता को पकड़ पर बेड पर लिटा दिया और उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ भी पिला दिया। मामला हरियाणा के जींद का है। यहां के गांव बोहतवाला में एक 34 वर्षीय विवाहिता महिला ने अपने पति, सास व देवरानी पर उसको जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति सतीश, सास धनपति व देवरानी सुमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी शादी 2006 में बोहतवाला निवासी सतीश के साथ हुई थी।

विज्ञापन


सतीश अलेवा के सरकारी स्कूल में अध्यापक है। महिला ने कहा कि शादी के बाद से उसे बच्चे नहीं हो रहे थे। बाद में उसे आईवीएफ विधि से जुड़वा बेटियां पैदा हुईं। लड़का नहीं होने के कारण उसका पति सतीश, सास धनपति व देवरानी सुमन उसे ताने मारते थे। रविवार रात को तीनों ने उसे जबरदस्ती बेड पर लिटाकर जहरीला पदार्थ पिला दिया। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ने लग गई।

पीड़ित ने फोन कर इसकी जानकारी मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मायके वाले बेटी के घर पहुंचे और उसे लेकर जींद के नागरिक अस्पताल ले गए। मगर हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन उसे पीजीआई न लेजकर जींद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने कुसुम की शिकायत पर उसके पति सतीश, सास धनपति व देवरानी सुमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनदीप कुमार ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें