फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ मिलकर पति को मार डाला

Sun, 12 Oct 2014 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में हो रहे रोजाना के झगड़े से तंग आकर पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना लुधियाना की है। आरोपी मां और बेटे की गिरफ्तारी के साथ ही थाना मोती नगर की पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित गुरु बाग कॉलोनी में रहने वाले गुरदेव सिंह के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुरदेव सिंह अपनी पत्नी पर किसी के साथ अवैध संबंध होने का शक करता था। इसकी वजह से  घर में रोज-रोज का झगड़ा होने लगा। इसकी वजह से तंग गुरदेव की पत्नी ने अपने बेटे और उसके दो दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

झगड़े से परेशान पत्नी ने गुरदेव को दाल में नशीली गोलियां मिला खिला दी। अगले दिन उसके बेटे ने दोस्तों के साथ मिल गला दबा कर गुरदेव की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने गुरदेव की पत्नी रंजीत कौर, उसके बेटे बबलजीत सिंह, शेरजीत सिंह शेरा और खाउ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी और बेटे ने रची हत्या की साजिश

पुलिस ने रंजीत कौर, बबलजीत और शेरा को रविवार अदालत में पेश किया। वहां से तीनों को 16 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी खाउ का पता लगाने में जुटी है।

एसीपी पूर्वी गुरजीत सिंह ने कहा कि गुरदेव सिंह जमालपुर की गोल मार्केट में पंजाबी रसोई की रेहड़ी लगाता था। इस काम में उसका बेटा बबलजीत सिंह उसका हाथ बंटाता था। गुरदेव अपनी पत्नी आरोपी रंजीत कौर के किसी के साथ अवैध संबंध में उस पर शक करता था।

इसे लेकर उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। गुरदेव किसी न किसी बात को लेकर बबलजीत को भी डांट लगा देता था। आरोपी रंजीत कौर ने बबलजीत को अपने पिता के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। अपने रास्ते से गुरदेव को हटाने के लिए रंजीत कौर ने बबलजीत को उसकी हत्या करने की सलाह दी।
विज्ञापन

बेहोशी में पिता की गला दबाकर हत्या

बबलजीत ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त शेरा और खाउ को भी मिला लिया। शेरा ने नशीली गोलियां लाकर बबलजीत को दी। 4 अक्तूबर की रात को जब गुरदेव घर आया तो रंजीत ने उसे दाल में नशीली गोलियां मिला दी।

इसे खाने के बाद गुरदेव बेहोश हो गया। अगले दिन सुबह बबलजीत, शेरा और खाउ ने मिलकर सो रहे गुरदेव की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने गुरदेव का शव कार में डालकर जंडियाली समीप खेतों में फेंक दिया। आरोपियों ने गुरदेव की स्कूटी भी वहीं रख दी। इसके अलावा कुछ सामान भी वहीं फेंक दिया, ताकि इसे लूट का मामला बनाया जा सके।

एसीपी गुरजीत सिंह ने कहा कि शव फेंकने के बाद बबलजीत सिंह थाना मोती नगर में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट लिखवाने के लिए चला गया। अगले दिन गुरदेव का शव वहां से बरामद हुआ।

पुलिस को जांच के दौरान शक हुआ तो पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों मां-बेटे को हिरासत में लिया तो आरोपियों ने पुलिस को सारी बात बताई। एसीपी ने कहा कि अभी इनका साथी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें