पहले बिचौलिया बनकर खुद ही प्रेमिका की किसी दूसरे से शादी करवाई और अब उसके पति का कत्ल कर दिया। ये सनसनीखेज वारदात पंजाब के बरनाला जिले में हुई। सुंदर सिंह के इंदरजीत कौर नाम से संबंध थे।
उसने जसपाल सिंह की जमीन हड़पने के लिए अपनी प्रेमिका इंदरजीत कौर की शादी जसपाल सिंह से करवा दी और दोनों ने मिलकर जसपाल सिंह को कोई जहरीली वस्तु खिलाकर उसकी हत्या कर दी।
जसपाल सिंह के रिश्तेदार गुरसेवक सिंह ने पुलिस पास शिकायत दर्ज करवाई कि इंदरजीत कौर व सुंदर सिंह के शादी से पहले ही संबंध थे और जसपाल सिंह की जमीन हड़पने के लिए और संबंध कायम रखने के लिए ही उसने खुद ही इंदरजीत कौर का विवाह़ जसपाल सिंह से करवाया था। उसके बाद दोनों ने मिलकर उसे मार डाला।