फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के लिए पत्नी को दे रहा था स्लो प्वाइजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा पाने के लिए एक शख्स अपनी पत्नी के खिलाफ ही खौफनाक साजिश रच रहा था। इसकी दो बेटियां हैं, मगर यह बेटा पाने की चाहत में इतना अंधा हो गया कि अपनी पत्नी के खिलाफ ही खतरनाक साजिश अंजाम देने लगा था।
विज्ञापन


हिमाचल के मंडी में पत्नी की हत्या की सुपारी देने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूला है। इसने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाली बातें कही हैं।

आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी हंसा को स्लो प्वाइजनिंग से मौत के घाट उतारना चाहता था। इसलिए वह उसे रोज रात को दवा में धीमा जहर देता था।

दवाई के साथ मिलाकर देता था जहर

दरअसल, हंसा ठाकुर कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। जिसके बाद उसकी किसी हड्डी में दर्द होता था। हड्डी का दर्द ठीक करने के लिए आरोपी पति ने जंजैहली से एक स्थानीय औषधि मंगाकर उसे खिलाता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आयुर्वेदिक दवा बेहद कड़वी होने के कारण आरोपी को उसमें जहरीली दवा पीसकर मिलाना आसान हो गया। उसने किसी जहरीली दवा की गोली को पीसकर उसके पाउडर को हड्डी की आयुर्वेदिक दवा में मिलाकर हंसा को खिलाना कुछ दिनों से शुरू कर दिया था।

इससे धीरे धीरे पत्नी की हालत खराब होती जा रही थी। वहीं पत्नी को भी इसके लिए पति पर कोई शक नहीं था।

अपनी पत्नी को मारने की दी थी सुपारी

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए एक शख्स को 6 लाख रुपए तक की सुपारी थी। बेटा पाने के लिए यह अपनी पत्नी को मरवाना चाहता था ताकि यह दूसरी शादी कर ले।

मगर जिस शख्स ने सुपारी ली वह पलट गया। उसने आरोपी के साथ की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को सुना दी। साथ ही आरोपी के मनसूबों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस भी महिला को लेकर मौके पर पहुंची जहां आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला था। वहीं आरोपी की पत्नी को भरोसा नहीं हो रहा था कि उसके अपने पति ने ही उसे मारने के लिए इतनी बड़ी साजिश रच दी है।
विज्ञापन

तीसरी शादी की तैयारी में था हरविंद्र

हरविंद्र ने हंसा के साथ दूसरी शादी की थी। ये लव मैरिज थी। पहली पत्नी मंडी में रहती है। हंसा और मंडी में रहने वाली पहली पत्नी दोनों की एक-एक बेटी है। बेटे की चाहत को लेकर आरोपी तीसरी शादी करना चाहता था।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हरविंद्र सिंह वारदात को अंजाम देने वाले दिन से करीब एक सप्ताह पूर्व से मानसिक परेशान बनने का नाटक कर रहा था। वह चैलचौक और आसपास के क्षेत्रों में अनेक लोगों के पांव छू रहा था और कई लोगों के पास ऐसे ही रोने लग जाता था। एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें