फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: पत्नी के बाद घायल पति ने भी तोड़ा दम, पानी के विवाद में एएसआई भाई ने ली जान

Sat, 26 Jun 2021 02:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में पत्नी की हत्या के बाद घायल पति ने भी दम तोड़ दिया। आरोपी मृतक का भाई है। वह पंजाब पुलिस में एएसआई है। आरोपी ने पानी के विवाद में अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर चाकू से वार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामदरबार फेस-2 में पानी के विवाद के चलते तीन दिन पहले पंजाब पुलिस के एएसआई हरसरूप ने अपने छोटे भाई की पत्नी दिव्या की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। वहीं, हमले में घायल आरोपी के छोटे भाई प्रेम ज्ञान सागर (37) ने भी गुरुवार रात जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया। आरोपी ने उस पर चार से पांच बार चाकू से हमला किया था। वहीं, इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी हरसरूप को सेक्टर-31 थाना पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।  

विज्ञापन


जीरकपुर निवासी दिव्या के छोटे भाई विक्की ने बताया कि उनके जीजा प्रेम ज्ञान सागर का तीन दिन से जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने की वजह से वे वेंटिलेटर पर थे। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रेम ज्ञान सागर ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर जीएमसीएच-32 में मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां देर शाम राम दरबार फेस-1 स्थित श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विक्की ने बताया कि प्रेम ज्ञान सागर चंडीगढ़ में एक ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी में काम करते थे। उनके 5 और 13 साल के दो बेटे हैं। माता-पिता का साया सिर से उठने पर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार रात प्रेम ज्ञान सागर की पत्नी दिव्या की मौत हुई थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रामदरबार फेस-2 दो में पति-पत्नी को चाकू मार दिया गया है। पुलिस ने दोनों घायलों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां पत्नी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। जांच में सामने आया था कि दिव्या और उसका पति प्रेम ज्ञान सागर अपने दो बच्चों के साथ राम दरबार में ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे, जबकि पहली मंजिल पर उनके भाई अपने परिवार के साथ रहता है। 

दोनों परिवारों के बीच पानी के विवाद के बाद प्रेम ज्ञान सागर के बड़े भाई हरसरूप ने दिव्या की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, जबकि प्रेम ज्ञान सागर की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी हरसरूप के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मामला दर्जकर उसे जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें