फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में ऐसे उड़ेला दर्द...पढ़कर हैरान रह गए बच्चे

Sun, 17 Jun 2018 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
suicide - फोटो : डेमो
विज्ञापन
पत्नी औैर ससुरालियों से तंग आकर एक व्यक्ति ने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। उसने ऐसा सुसाइड नोट लिखा, पढ़कर चौंक गए बच्चे। घटना पंजाब के बटाला की है। आत्महत्या करने से पहले युवक कुलदीप सिंह वासी माड़ी पन्नवां ने एसएसपी बटाला ने नाम पर एक लिखित दरख्वास्त भी दी थी। वहीं सुसाइड नोट में भी लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी औैर ससुराली हैं और उसके मरने के बाद उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। श्री हरगोबिंदपुर की पुलिस ने पत्नी और ससुरालियों समेत सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप की शादी हुई 18 साल हो गए थे और उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने कुलदीप की बहन रूबी पत्नी नवदीप सिंह वासी चाहल कला के बयानों पर मामला दर्ज किया है। श्री हरगोबिंदपुर के एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि रूबी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसका भाई कुलदीप गांव माडी पन्नवां में रहता था। देर रात को उसकी छोटी बहन ने उसे फोन किया कि उसके भाई कुलदीप सिंह ने पत्नी बलजिंदर कौर और ससुराल वालों से तंग आकर कोई जहरीली चीज निगल ली है और उसकी मौत हो गई है।

जब रूबी अपने भाई के घर पहुंची तो उसको कुछ दिन पहले एसएसपी बटाला को दी एक लिखित दरख्वास्त की फोटोस्टेट कापी मिली जिसमें लिखा था कि भाई के ससुराल वाले उसके भाई को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बेटी को उसके घर में नहीं रखना औैर वह उसकी पत्नी को बहला फुसला कर अपने साथ कहीं ले गए हैं। इस काम में उसकी पत्नी भी उनकी सलाह से चलती है। इस लिखित शिकायत में कुलदीप सिंह ने लिखा है कि आरोपियों का कहना है कि कुछ भी हो जाए, चाहे वह जहर खाकर मर जाए, वह उसकी पत्नी को उसके घर में बसने नहीं देंगे।
विज्ञापन


कुलदीप सिंह ने आगे दी शिकायत में लिखा था कि अगर उसका कोई जानी-माली नुकसान हो जाता है तो उसके जिम्मेदार उसकी पत्नी और उसके ससुराल वाले होंगे। एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी बलजिंदर कौर, ससुर बलकार सिंह, सास रजवंत कौर, साला अजमेर सिंह, साली निंदर वासी धारीवाल भोजा, साली सुख वासी हसनपुरा औैर लाडी वासी चौड़ा मदरा के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, मगर फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें